मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Jan-2025 11:42 AM
By Dheeraj Kumar
Bihar Crime News: बिहार के जमुई में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया गया। घायल शख्स को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की है।
घायल की पहचान जगदीशपुर निवासी सिंघेश्वर यादव के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उसके पड़ोसी देवन कुमार, कुंदन यादव, नंदन यादव के द्वारा 10 दिन पहले उसके खेत का मेढ़ को काट दिया था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। उसी रंजिश में बुधवार की शाम कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।
घायल को सिकंदरा पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर बेहर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटना को लेकर पीड़ित के परिजनों द्वारा पूरे मामले की जानकारी लछुआड़ थाने की पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है।