ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल Nishant Kumar :कोई एक्टर, कोई क्रिकेटर… अब इंजीनियर साहब की पॉलिटिकल एंट्री; निशांत के सामने सबसे बड़ी परीक्षा —खुद को बनाना नंबर-वन आइडेंटिटी ‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल

सारण जिले के छपरा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुए हमले में खनन निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

08-Mar-2026 12:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम और पुलिस पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रविवार सुबह छपरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदम कॉलेज ढाला के पास हुई।


जानकारी के अनुसार, साढ़ा ढाला की ओर से बालू लदा एक ट्रक गुजरने की सूचना मिलने पर खनन विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्कॉर्पियो वाहन से उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से घात लगाए 15 से 20 की संख्या में मौजूद बालू माफियाओं ने टीम को घेरकर अचानक हमला कर दिया।


हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे वाहन के शीशे और बॉडी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए हमले से पुलिस और खनन विभाग की टीम कुछ समय के लिए संभल नहीं सकी और जान बचाने के लिए गाड़ी के अंदर ही शीशे बंद कर बैठे रहे।


इस हमले में खनन निरीक्षक प्रदीप कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हमले के बाद सभी हमलावर ट्रैक्टर लेकर बीन टोलिया गांव की ओर फरार हो गए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के एसआई मृत्युंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी निलेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमलावरों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज करने का आदेश दिया गया है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।