ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar Crime News: बेटे को सुधारने के लिए मां ने पुलिस से पकड़वाया,...

Bihar Crime News: बेटे को सुधारने के लिए मां ने पुलिस से पकड़वाया, थोड़ी देर बाद थाने से आई मौत की खबर

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में बेटे की करतूतों से परेशान मां ने उसे पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया लेकिन थोड़ी ही देर बाद थाने से युवक के मौत की खबर पहुंची. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

17-May-2025 02:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: छपरा के परसा थाना में पुलिस की लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई थी. इसी बीच युवक ने थाने में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने ही युवक को सुधारने के लिए पुलिस से शिकायत कर उसे पकड़वा दिया था।


मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम ने पिछले कुछ दिन से परिवार के लोगों के नाक में दम कर रखा था। जिससे परेशान परिजनों ने ही उसे पकड़ कर परसा थाना को सौंपा दिया था। परिजनों की मानें तो वह मानसिक रूप से परेशान था और गलत गतिविधियों में शामिल हो रहा था। जब वह काबू में नहीं आया तो घरवालों ने थाने में सौंप दिया, ताकि पुलिस उसे समझाए और कड़ी चेतावनी दे। 


पुलिस ने उसे थाना के वेटिंग हॉल में बैठा दिया और निगरानी नहीं की। इसी दौरान शुभम ने हॉल में ही मौजूद रस्सी का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। घटना के बाद थाना में अफरा-तफरी मच गई। उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद सोनपुर डीएसपी प्रितेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा किसी तरह की निगरानी नहीं किए जाने और उचित व्यवस्था के अभाव को लेकर थाना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


घटना को लेकर एसपी कुमार आशीष ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 1:00 परसा थाना के फतेहपुर ग्राम निवासी पिंटू कुमार सिंह अपने पुत्र शुभम कुमार उम्र 19 वर्ष को थाना पर ले कर आए। इसके बाद उन्होंने आवेदन दिया कि उनका बेटा शुभम गलत संगत में आकर प्रतिदिन मारपीट और गाली गलौज करता है, जिसके कारण वह काफी परेशान हो गए हैं। आवेदन देने के पश्चात आवेदक पिंटू कुमार सिंह अपने पुत्र शुभम को थाना पर ही छोड़ कर चले गए। इसके उपरांत शुभम कुमार अकेला पाकर थाना भवन के कमरे में रखे हुए कंबल के चारों सिरों पर सिले हुए कपड़े से खिड़की के सहारे फांसी लगाने की कोशिश की। इसके बाद तत्काल ही कर्मियों द्वारा उसे उठाकर उचित इलाज के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र परसा ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।


सारण एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक शुभम कुमार पूर्व में भी 02 बार आर्म्स एक्ट के कांड में जेल जा चुका था और कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर आया था। मामले में लापरवाही उजागर होने पर दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।