Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार
27-Nov-2025 03:33 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने और सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाए जाने के बाद भी अपराधी राज्य में बेलगाम हो गये है। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानो खत्म हो गया है, यही कारण है कि वो आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना छपरा के कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी की है जहां जमीन के विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना को देखकर कहा जा सकता है कि सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरा की घटना इसका उदाहरण है।
मृतक की पहचान रामआशीष राय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहले से दो पड़ोसियों के बीच जमीन के विवाद का मामला चल रहा था। जमीन के विवाद को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर जमीन विवाद में बुजुर्ग रामआशीष राय की गोली मारकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोपा पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतक के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है