बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
20-Jul-2025 11:27 AM
By FIRST BIHAR
PATNA: पटना के पारस अस्पताल में हुए चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आनंदपुर से शनिवार की रात मोस्टवांटेड तौसीफ उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके अलावा सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक महिला भी पकड़ी गई है. तौसीफ उर्फ बादशाह ने ही इस वारदात में मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी. लेकिन अब इस कांड में एक 'भाईजान' की एंट्री हो गई है. पुलिस की जांच में इस भाईजान को इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता पाया गया है, उसे पटना स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. ये भाईजान विधायक बनने का सपना भी देख रहा था.
बादशाह की पीठ पर था भाईजान का हाथ
पटना पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड में लीड शूटर तौसीफ बादशाह के मददगार निशु खान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
निशु खान पटना के समनपुरा इलाके का रहने वाला है. समनपुरा इलाका पारस हॉस्पिटल से बिल्कुल सटा हुआ क्षेत्र है. चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम देने आए शूटर्स समनपुरा की गली से होते हुए ही शूटर पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे. चंदन मिश्रा की हत्या करने के बाद शूटर समनपुरा के रास्ते ही निकल भागे थे.
निशु खान ने शूटर्स को मदद दी थी
पटना पुलिस की छानबीन में पता चला है कि निशु खान ने ही चंदन मिश्रा की सुपारी लिए जाने में अहम भूमिका निभाई थी. उसने ही जेल में बंद कुख्यात शेरू से डील की थी. उसके बाद तौसीफ उर्फ बादशाह समेत दूसरे शूटर्स को मर्डर की सुपारी सौंपी गई थी. निशु खान ने शूटर्स के लिए प्लानिंग करने के साथ साथ ही उन्हें दूसरी तमाम मदद पहुंचाई थी.
खुद को भाईजान बताता था निशु
चंदन मिश्रा हत्या कांड का मुख्य शूटर तौसीफ ने अपने नाम के आगे बादशाह लगाया था. उसी तरह निशु खान अपने नाम नाम के आगे भाईजान लगता था. तौसीफ उर्फ बादशाह बिहार का नंबर वन डॉन बनना चाहता था. समनपुरा के निशु खान से उसके पुराने रिश्ते थे.
विधायक बनना चाहता था भाईजान
निशु खान उर्फ भाईजान विधायक बनना चाहता था. वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुद को भावी विधायक बताते हुए रील पोस्ट करता था. निशु खान ने पॉलीटिकल कनेक्शन भी बनाए थे, ताकि विधायक बनने का उसका सपना पूरा हो सके.
फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निशु खान से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को इस हत्याकांड की प्लानिंग से लेकर उसे अंजाम देने की पूरी कहानी की जानकारी मिल गई है. निशु खान से अभी भी पूछताछ हो रही है.