सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Feb-2025 09:38 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Faridabad Rape Case: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर 17 में एक निजी बस के अंदर 56 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। खबरों के मुताबिक निजी बस का ड्राइवर बस के अंदर महिला से रेप कर रहा था वहीं बस का कंडक्टर पहरेदारी कर रहा था ताकि किसी को भी घटना की जानकारी ना मिले। घरों में हाउस हेल्प के रूप में काम करने वाली महिला सेक्टर 17 बायपास रोड पर शाम 6 बजे सेक्टर 56 स्थित अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
पीड़ित के बयान के मुताबिक एक व्हाइट बस रुकी और ड्राइवर ने महिला को कहा कि वो उसे उसकी मंजिल पर छोड़ देगा। इसके बाद जब महिला बस में चढ़ी तो उसे पता चला कि बस में वह अकेली यात्री है। उसने कंडक्टर से पूछा कि बस खाली क्यों है और इस पर कंडक्टर ने कहा कि आगे और भी यात्री चढ़ेंगे। कुछ देर बाद ड्राइवर ने एक अनजान जगह पर बस रोक दी। इसके बाद कंडक्टर ने सारी खिड़कियां बंद कर दी और ड्राइवर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
घटना के दौरान पूरे वक्त कंडक्टर वहीं मौजूद था और आसपास नजर रखे हुए था। इसके बाद ड्राइवर ने पीड़िता को सेक्टर 17 छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने को दी। सेक्टर 16 में स्थित महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।