सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
08-May-2025 01:43 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के घुरघाट पंचायत स्थित रामपुर गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने बीएसएफ से रिटायर्ड जवान के घर पर धावा बोलते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी की घटना में रिटायर्ड जवान के पुत्र की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसका पोता बाल-बाल बच गया।
घटना उस वक्त हुई जब जवान का पोता भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया था। भोज में पहुंचते ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। हालांकि वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद बदमाश सीधे रामपुर गांव स्थित रिटायर्ड जवान के घर पहुंचे और वहां उसके पुत्र पर गोली चला दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह की संख्या में बदमाश आए थे। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलते ही सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके साथ आसपास के आधा दर्जन थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
मृतक के परिजनों द्वारा बताए गए संभावित आरोपियों के ठिकानों पर रात में ही पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। इस निर्मम घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
सिवान से फैय्याज अली की रिपोर्ट