मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
17-Feb-2025 05:55 PM
By First Bihar
HARYANA: हरियाणा के अंबाला में वैलेंटाइन डे पर एक युवक ने ऐसा काम कर दिया जिसकों जानकर हर कोई हैरान है। युवक ने अपनी गर्फफ्रेंड को वैलेंटाइन डे के मौके पर चोरी की स्कूटी गिफ्ट कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती हादसे की शिकार हो गई। यह मामला अंबाला कैंट इलाके का है।
दरअसल, युवती अपनी दोस्तों के साथ स्कूटी से अंबाला कैंट इलाके में घूम रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में युवती बुरी तरह से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के बाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि स्कूटी उसके बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया था। जब पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की तो पता चला कि उक्त स्कूटी 28 जनवरी को चोरी हो गई थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और उसके बॉयफ्रेंड को तलाश कर रही है।
चोरी की स्कूटी अंबाला कैंट निवासी अमरजीत सिंह की है। अमरजीत सिंह ने 30 जनवरी को स्कूटी चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। 28 जनवरी को वह अपनी स्कूटी से सुभाष पार्क गया था। स्कूटी पार्क करने के बाद वह सैर के लिए निकल गया और वापस लौटा तो उसकी स्कूटी गायब थी। जिसके बाद उसने थाने में स्कूटी के चोरी होने के मामला दर्ज कराया था।