Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
09-Mar-2021 02:07 PM
By Pranay Raj
NALANDA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि वे एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजगीर थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां बेहोशी की हालत में सड़क किनारे से एक युवती को बरामद किया गया। जिसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को इस बात की सूचना दी।

पीड़िता नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह 10 बजे सिलाई सेंटर के लिए युवती निकली थी तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने मुंह बंद करते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन दिए जाने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ वो उसे भी नहीं पता लेकिन पीड़िता ने दुष्कर्म की बात से इनकार कर दिया। मामला चाहे जो भी हो लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े युवती को अगवा किया यह नालंदा पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

इस मामले में बेखौफ बदमाशोंं ने पहले युवती को अगवा किया फिर बेहोश करने के उद्धेश्य से उसे इंजेक्शन दिया जिसके बाद युवती को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। वही पीड़िता ने रेप की घटना से इनकार किया है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बदमाशों की मंशा क्या थी। फिलहाल पुलिस हरेक बिन्दुओं की गहनता पूर्वक जांच कर रही है।