BIHAR: बिहार में आए दिन घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला एक महिला दारोगा से जुड़ा हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला दारोगा स्कूटी किनारे लगाकर ऑटो में बैठी हुई है और चालक से 500 रुपये की मांग कर रही है।
ऑटो चालक फोन पर किसी से ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहा है, इसी बीच वो महिला दारोगा से कहता है कि मैडम 100 कम ले लीजिए 400 ऑनलाइन पेमेंट करवा देता हूं। लेकिन मैडम कहती है कि एक पैसा कम नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर डबल स्टार महिला पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। रंजन सिंह नाम के शख्स ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। लेकिन यह वायरल वीडियो बिहार के किस जिले का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी पटना का है।
इस वीडियो को RanjanSingh @RanjanSinghh_ ने अपने एक्स अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो लगाते हुए यह लिखा गया है कि 2 Star Bihar police mama-Auto में बैठ कर घुस ले रही है ₹500 लाओAuto वाला - 400 रुपया ले लीजिए मैडम बहुत मजबूरी है ₹100 कम ले लीजिए
@bihar_police कृपया अपनी डबल स्टार पुलिस मैडम का वेतन बढ़ाएँ
बेचारी को 44 डिग्री तापमान में ₹500 ऑटो में बैठ कर दक्षिणा लेना पड़ रहा है
₹500 में इतनी महँगाई में क्या होगा कम से कम एक आदमी से ₹5000 लेने का आदेश दीजिए
सैलरी से तो कोई मतलब रहता नहीं है वो अकाउंट में रखता है
आपका क्या है करवाई के नाम पर रिप्लाई आ जाएगा
उसके बाद क्या करवाई हुआ किसी को नहीं पता चलेगा !
बाकी जनता आप लोग मदद करेंगे क्या करना है ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
वायरल वीडियो में महिला दारोगा ऑटो ड्राइवर से 500 रुपये की मांग करती है। वीडियो में आ रही आवाज को सुनने से यह मालूम होता है कि ऑटो चालक किसी व्यक्ति को फोन पर कह रहा है कि मैडम ऑनलाइन पैसा लेने के लिए तैयार है। मेरे पास कैश नहीं है। इसलिए ऑन लाइन पेमेंट कर दें। इस दौरान वह महिला दारोगा से 100 रुपये छोड़ने की बात करता है लेकिन वो 500 से कम लेने को तैयार नहीं हुई। सोशल मीडिया प यह वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वायरल के सामने आने के बाद लोग इसकी सत्यता की जांच कर दोषी महिला दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
बिहार: ऑटो में बैठकर ₹500 घूस मांग रही महिला दारोगा, ऑटो ड्राइवर ने कहा- “400 रुपये ले लीजिए मैडम, बहुत मजबूरी है, ₹100 कम ले लीजिए।” वीडियो हुआ वायरल।#BiharNews #Corruption #ViralVideo #BreakingNews #PoliceAction pic.twitter.com/RpLV32RHL6
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 26, 2026