Bihar News: निगरानी ब्यूरो ने एक भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी की है. निगरानी ब्यूरो ने 16 जुलाई 2026 को पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था. इनके खिलाफ आय से एक करोड़ 41 लाख 90000 रुपए अधिक अर्जित करने का (DA) केस दर्ज किया गया है. निगरानी ब्यूरो ने जांच में पाया है कि इन्होंने आय से 75 फ़ीसदी संपत्ति अधिक अर्जित की है.
विशेष निगरानी कोर्ट से सर्च वारंट के आधार पर अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के पटना के तीन ठिकानों पर देर रात तक तलाशी ली गई. पटना के आशियाना नगर फ्रेंड्स कॉलोनी में 75 लाख 63 000 से 2 कट्ठा 4 धुर जमीन की खरीद की गई। जिस पर घर निर्माण से संबंधित सिविल ठेकेदार से एमओयू किया गया था. एमओयू के वक्त 20 लाख रुपए भुगतान तथा 8 किस्तों में 97 लाख रुपए भुगतान के कागजात मिले हैं. जमीन एग्रीमेंट का कागजात जिसका मूल्य 75 लाख 62000 है.
निगरानी की जांच में अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से केनरा बैंक का लॉकर मिला है.जिसकी आगे जांच की जायेगी. नगद 61000 रू मिले हैं . सोना के आभूषण लगभघ 5 लाख रू के मिले हैं. हीरा के आभूषण जिसका मूल्य 307000 रू है. लगभग डेढ़ लाख रूपए मूल्य के चांदी के आभूषण मिले हैं. जमीन के 12 डीड मिले हैं .बैंकों में 19 अकाउंट मिले हैं. विभिन्न इंश्योरेंस में निवेश के कागजात मिले हैं. तीन फ्लैट के कागजात और एक हुंडई कार बरामद की गई है.