Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा
26-Feb-2026 08:02 PM
By Ranjan Kumar
Vigilance Raid in Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर पंचायत सचिव को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, निगरानी की टीम ने करगहर प्रखंड क्षेत्र के ठोरसन पंचायत के पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह एक वार्ड सदस्य से नल जल योजना के अनुरक्षण की राशि के भुगतान के नाम पर रिश्वत ले रहा था।
घूसखोरी पंचायत सचिव ऋतु रंजन पंडित को करगहर थाना क्षेत्र के सीढ़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। ठोड़सन पंचायत के वार्ड सदस्य तथा नल जल योजना के अनुरक्षक धर्मेंद्र पटेल ने निगरानी से शिकायत की थी कि पिछले 2 साल के दौरान नल-जल योजना की देखरेख करने के लिए उन्हें भुगतान किये जाने वाला लगभग 48 हजार रुपए के भुगतान करने के लिए उसे 12 हजार रुपए रिश्वत मांगा गया था।
जिस पर उन्होंने निगरानी में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद निगरानी के डीएसपी रीता के नेतृत्व में ये छापामारी की गई और आज शाम सीढ़ी गांव से ऋतु रंजन पंडित को गिरफ्तार कर दिया गया। निगरानी विभाग के इस एक्शन से जिले के सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया है।