बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
03-Feb-2025 10:46 PM
By Vikramjeet
vaishali news: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली जिले के महनार से आ रही है जहां अब्दुल्ला चौक टीओपी क्षेत्र में बसंत पंचमी के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के लोदीपुर गांव में सरस्वती पूजा मेले के दौरान भीड़ ने एक 17 वर्षीय छात्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के तारा धमौन गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। वह किसान मिथिलेश राय का बड़ा बेटा था और पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय वह अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ मेला देखने आया था। स्थानीय लोगों द्वारा नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मेले में एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगने के बाद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
महनार थाना अध्यक्ष विश्वरंजन कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में गोली चलने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में यह बात सही नहीं पाई गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।