पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
21-Mar-2026 03:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ और नवादा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में PLFI के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। दोनों आरोपी लंबे समय से इस नक्सली संगठन से जुड़े हुए थे और इलाके में नक्सली गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे।
STF और जिला पुलिस ने साझा ऑपरेशन चला कर छापेमारी की और दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसमें दो .315 राइफल, 20 जिंदा कारतूस, टेक्निकल गियर, डेटोनेटर और करीब 40 किलो से अधिक एक्सप्लोसिव शामिल हैं।
इसके अलावा लगभग 100 मीटर कॉर्डेक्स वायर और अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस को शक है कि ये नक्सली किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार सदस्यों की पहचान दयानंद राजवंशी और मिथलेश राजवंशी के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी थी। दोनों नक्सलियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। रजौली थाना में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।