Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति
04-Jul-2025 04:37 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार STF, DIU और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के ऊरर सरकार ने 50- 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान रवि महतो और जीवन यादव के रूप में हुई है।
रवि महतो को चौथम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में हत्या, रंगदारी, मारपीट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं, जीवन यादव को मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। उस पर हत्या, लूट, डकैती और मारपीट जैसे कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि STF और जिला पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराध पर नकेल कसी गई है। इनकी गिरफ्तारी से कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा भी संभव है। इस कार्रवाई को STF, जिला खुफिया इकाई (DIU) और खगड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। टीम को इस सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से सराहना भी मिली है।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया