बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
04-Jul-2025 07:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: इस वक्त की बहुत बड़ी खबर बिहार के सीवान से निकलकर सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच खूनी खेल खेला गया है। इस वारदात में चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी बवाल किया है।
दरअसल, सीवान जिले में शुक्रवार देर शाम को हिंसा की बड़ी वारदात सामने आई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें 7 लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना सीवान-मलमलिया मुख्य मार्ग की है, जहां एक शव मलमलिया चौक पर और तीन शव मलमलिया-मशरख पथ के आरओबी पर पाए गए। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बाजार पूरी तरह बंद हो गया। गुस्साए लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। हमले में मृतकों में पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह का पुत्र भी शामिल है।
तीन घायलों को सीएचसी बसंतपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, जदयू नेता अनिल सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस मौके पर तैनात है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और यातायात पूर्णतः बाधित है।