पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत
28-Feb-2025 08:06 PM
By RANJAN
Bihar Crime: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग का मामला बिहार के रोहतास जिले में सामने आया है। जहां एक ही लड़की से दो युवक प्यार करते हैं। प्रेमिका को गैर मर्द के साथ देख प्रेमी भड़क गया और गुस्से में आकर युवक के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना रोहतास जिले के कछवा थाना क्षेत्र के तुर्क बिगहा गांव की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
बिहार के रोहतास जिले में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक का नाम साबिर खान है, जिसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रेम-प्रसंग बना गोलीकांड की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि एक ही महिला से दो युवक प्रेम करते थे। आरोपी एनातुल्लाह खान ने जब देखा कि साबिर खान उस महिला से खेत में बैठकर बात कर रहा था, तो वह गुस्से में आ गया और सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन कछवा थाना पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एनातुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि प्रेम प्रसंग के कारण यह घटना घटी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
(रिपोर्ट: रंजन कुमार, सासाराम)