Bihar News: पथ निर्माण विभाग ने एक कंपनी पर कार्रवाई किया है. समय पर काम पूर्ण नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है. मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर सड़क निर्माण कंपनी को डिबार कर दिया गया है.
पथ प्रमंडल, सं० 01, मुजफ्फरपुर के तहत काँटी रघईघाट पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य संवेदक Amber Infraproject Private Limited को आवंटित किया गया था. एकरारनामा के अनुसार 04 दिसंबर 2026 को कार्य समाप्त करना है. संवेदक द्वारा कार्य काफी धीमी गति से कार्य किया जा रहा है. इस संबंध में मुख्य अभियंता, उत्तर ने 20.04.2026 को संवेदक को डिबार करने की अनुशंसा किया है.
इस आलोक में विभाग के स्तर से 26 मई 2026 को संवेदक Amber Infraproject Private Limited से स्पष्टीकरण की माँग की गई। इस आलोक में संवेदक ने 01.06.2026 को स्पष्टीकरण का जवाब दिया. समीक्षा में जवाब स्वीकार योग्य नहीं पाया गया.
पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख ने विचार के बाद संवेदक Amber Infraproject Private Limited Motihari को आगामी निविदा में भाग लेने से वंचित (Debar) कर दिया है. इस संबंध में 31 अगस्त को आदेश जारी कर दिया गया है.