ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल...

Bihar News: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, वारदात में शामिल तीन बदमाश अरेस्ट

सीतामढ़ी पुलिस ने निजी फाइनेंस बैंक में पिछले दिनों हुई लूट के मामले का खुलासा किया है, इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

05-Jan-2025 05:43 PM

By SAURABH KUMAR

Bihar News: सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामकृष्ण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुपरी और रुन्नीसैदपुर में हुई फाइनेंस कंपनियों की लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधियों में कुख्यात मुन्ना कुमार सिंह, मुस्कान कुमार सिंह और लक्ष्मेश्वर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, एक ऑल्टो कार, एक मोटरसाइकिल और 1,10,000 रुपये नगद बरामद किए हैं।


सदर डीएसपी और पुपरी डीएसपी अतुल दत्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर इस लूटकांड का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब इस मामले में फरार अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।