Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में भगवानपुर थाना की पुलिस आपराधिक मामले के मुख्य अभियुक्त के घर ढोल नगाड़ा लेकर पहुंची। ढोल बजाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा किया। साथ ही पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से आरोपी भोला कुमार को जल्द सरेंडर करने की बात कही।


दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु गांव में मार्च महीने में आरोपी भोला कुमार ने गांव के ही विनीत कुमार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें आरोपी द्वारा फायरिंग भी की गई थी लेकिन घायल विनीत कुमार गोली से बच गया था। जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।


इस मामले में आरोपी कृष्णकांत उर्फ भोला के खिलाफ़ जानलेवा हमला ओर आर्म्स एक्ट का केस 12 मार्च को दर्ज किया गया था और तभी से ही आरोपी भोला फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की लेकिन वह फरार हो गया और तब से वह फरार ही चल रहा है।


लिहाजा इस बार पुलिस ने कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट लिया और आज उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर दिया गया है। ऐसे में अगर आरोपी सरेंडर नहीं करता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करेगी। बता दें कि बिहार पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।