Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन जारी है. सरकार की तीनों एजेंसी लगातार कार्रवाई में जुटी है. आज 28 अप्रैल को विशेष निगरानी इकाई ने एक भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी को 50 हजार रू रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

विशेष निगरानी इकाई ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. नगर पंचायत सिकंदरा के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं स्वच्छता साथी नगर पंचायत सिकंदरा सोनू कुमार को 50000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है .

दरअसल, विशेष निगरानी इकाई ने राजेश कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत के आधार पर जमुई के सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है. पारिवादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रति फाइल ₹2500 की दर से 162500 रू रिश्वत मांगी थी. रिश्वत नहीं मिलने पर अधिकारी ने काम करने से मना कर दिया था. भ्रष्ट अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद अब उसे निगरानी कोर्ट पटना में पेश किया जाएगा.