नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
17-Apr-2025 04:15 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के रोहतास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे की हत्या का खबर सुनकर मां की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दरअसल, घटना है रोहतास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पहाड़ी की है। । बेटे की हत्या के बारे में जैसे ही मां को पता चला कि वह बीमार हो गयी और सदमा सहन नहीं कर पाई। बेटे के मौत के अगले ही दिन हार्ट अटैक से मां की मौत हो गई।
बता दें कि बुधवार को बेटे की मौत हुई और गुरुवार यानि 16 अप्रैल को यह खबर सुनकर मां की हार्ट अटैकसे मौत हो गई। वहीं, मृतक की पहचान सासाराम के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला निवासी मजनू गद्दी के रूप में हुई है। इस मामले में तीन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदतन पीर पहाड़ के पास एक युवक की गोली मार का हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मजनू गद्दी था। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पास शव के साथ सासाराम के ओल्ड जीटी रोड से एनएच की ओर जाने वाले रास्ते को चंदतन पहाड़ी के पास जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शव को अपने कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मजनू गद्दी सासाराम के मुफस्सिल थाना के आलमगंज के घोसीयान मोहल्ला का रहने वाला था।
घटना की सूचना परिजनों को दी गई। वहीं, बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बीमार हो गयी, जिससे रात्रि में ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उन्हें बनारस इलाज के लिए भेजा। परिजन बनारस ले कर गए, जहां उनकी अटैक की वजह से मौत हो गई। एक साथ मां और बेटे की मौत की खबर से पूरे इलाके में मामत छा गया। बेटे की हत्या की जांच पुलिस कर रही है।