PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
27-Aug-2025 10:10 AM
By First Bihar
Bihar News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय से एक सनसनीखेज खबर है, जहां काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से 25 वर्षीय छात्र विकास झा का अपहरण कर लिया गया है। यह पूरी वारदात लाइब्रेरी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शेखपुरा निवासी विकास झा ने एक दिन पहले ही इस लाइब्रेरी में दाखिला लिया था। मंगलवार को वह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था, तभी आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो बदमाशों ने विकास के कमरे में घुसकर गमछे से उसका मुंह बांधा और पिस्टल की नोक पर उसे कार में बैठाकर ओवरब्रिज के रास्ते बेगूसराय की ओर फरार हो गए।
विकास के साथी छात्रों ने तुरंत उसके भाई को घटना की सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लाइब्रेरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है और विकास की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद काली चौक के मार्केट परिसर में दहशत का माहौल है। विकास के परिजन और भाई फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहृत छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर: रमेश शंकर