पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
06-Apr-2025 11:08 AM
By First Bihar
Patna Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार चार अपराधियों ने घर में घुसकर सदस्यों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट की. आभूषण एवं नगदी की विशेष रूप से लूटपाट की गई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के साथ ही पटना के सिटी एसपी पूर्वी डॉo केo रामदास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से भी बात की. बताया जा रहा है कि घटना में लूटपाट करोड़ों रुपए की है. जहां, आभूषण, जेवरात समेत कैश भी अपराधियों ने लूट लिया है.
इस घटना को परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर अंजाम दिया गया है. पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम और एफएसएल की टीम को बुलाया है, मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
बता दें कि प्रदेश में आए दिन इस तरह की घटनाओं को बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे प्रतीत होता है कि अब इन अपराधियों के मन में पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं रहा है. ऐसे में अब समय आ गया है कि पुलिस कमर कस ले और इन अपराधियों की ऐसी दुर्गति करे कि इस तरह उत्पात मचाने के ख्याल से ही उनकी रूह काँप उठे.