ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News: बिहार में अब चाय दुकानदारों से भी मांगी जा रही रंगदारी, मना करने पर सीधे गोलीबारी

Bihar News: मुंगेर के बरियारपुर स्टेशन के बाहर चाय दुकानदार अजय कुमार से 10 हजार मासिक रंगदारी मांगी गई। इनकार करने पर फायरिंग। एक गिरफ्तार..

Bihar News

09-Dec-2025 09:20 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों की हिम्मत का एक और नमूना सामने आया है। सोमवार शाम बरियारपुर स्टेशन के ठीक बाहर चाय की दुकान चलाने वाले अजय कुमार से तीन हथियारबंद बदमाशों ने दस हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। दुकानदार ने साफ इनकार कर दिया तो अपराधियों ने बेखौफ होकर गोली चला दी। गोली अजय को छूकर निकल गई और दुकान में रखे फ्रिज में जा धंसी। आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई, जिसके बाद अपराधी आराम से फरार हो गए।


बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार को जैसे ही सूचना मिली, उन्होंने तुरंत टीम के साथ छापेमारी शुरू की। कुछ ही घंटों में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सोतीपुल पड़िया निवासी प्रफुल्ल यादव को धर दबोचा गया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। प्रफुल्ल पर पहले से लूट, डकैती समेत बरियारपुर और जमालपुर रेल थाना में सात मामले दर्ज हैं। बाकी दो आरोपी देवराज कुमार और गोलू यादव अभी फरार हैं, उनकी तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मुंगेर में अब अपराधियों की खैर नहीं। जो भी कानून हाथ में लेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। दुकानदार अजय कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की गहन जांच चल रही है। यह घटना जिले में रंगदारी के बढ़ते खेल को उजागर करती है लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों में कुछ राहत भी है।