मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Jan-2025 08:17 PM
By First Bihar
Bihar News: अररिया में बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार शातिर सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया बदमाश लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
दरअसल, बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम एवं अररिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अररिया जिला के टॉप-10 वांछित अपराधी सरोज यादव को रानीगंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है।
एसटीएफ के मुताबिक सरोज यादव सुपौल के पिपरा में हुए गोविंद कुमार हत्याकांड में संलिप्त रहा है। इसके खिलाफ अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिला के विभिन्न थाना में हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।