खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
24-Aug-2025 05:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के नवादा में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा इलाके से लापता किशोर सुंदरम का शव बरामद हुआ है। 19 अगस्त को सुंदरम का अपहरण कर लिया गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।
इस मामले में हरियाणा के फरीदाबाद जिले से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और एक अन्य शिवम कुमार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मृतक सुंदरम के साथ उनका साइबर ठगी के पैसों को लेकर पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते उन्होंने पहले सुंदरम का अपहरण किया, फिर उसके साथ मारपीट की और मुंह में गमछा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक सुंदरम पर साइबर थाना नवादा में पहले से एक मामला दर्ज था और वह भी पहले इसी गिरोह से जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ट्रांजिट रिमांड पर वारिसलीगंज थाना लाया जा रहा है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।