सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
17-Jan-2026 11:21 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार की रात अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल राय चौक पर आपसी वर्चस्व को लेकर बेखौफ अपराधियों ने 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुबोध कुमार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बुलेट सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है।
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सुबोध कुमार को आनन-फानन में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली सुबोध के बाएं पैर के पीछे से लगी और हड्डी को फ्रैक्चर करते हुए आगे से निकल गई। फिलहाल उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है, हालांकि थाना प्रभारी ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सिटी एसपी ने बताया कि यह विवाद साल 2023 से चल रहे दो गुटों के आपसी वर्चस्व से जुड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कांड में शामिल अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं और वर्तमान में बेल पर बाहर आकर अपराध को अंजाम दिया है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जियालाल चौक और नाजिरपुर के 5-6 नामजद आरोपितों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष ने दो युवकों पर बुलेट से आकर फायरिंग करने का सीधा आरोप लगाया है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा, "पुराने विवाद में दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की है।
अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।" फिलहाल पुलिस पीड़ित का फर्द बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बेल पर छूटे अपराधियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।