पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...? न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा...
11-Mar-2026 01:50 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि घर में मौजूद परिवार को कमरे में बंद कर आराम से चोरी करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बरुराज थाना क्षेत्र के नुनियाडीह इलाके की बताई जा रही है। पंचायत सचिव सुमित कुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर किसी तरह घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले परिवार के लोगों को उनके-अपने कमरों में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके।
चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर की अलमारी, बक्से और ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवरात और नकद रकम लेकर फरार हो गए। सुबह जब पंचायत सचिव सुमित कुमार की नींद खुली और उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद है। बाद में किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया, तब घर में फैली अव्यवस्था और टूटी अलमारियां देखकर परिवार के होश उड़ गए।
पीड़ित सुमित कुमार के अनुसार चोर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है।
इस घटना की खास बात यह है कि चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के पड़ोसियों को भी कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब चोरी की खबर फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग भी मौके पर जुटने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की पुष्टि हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जाएगी और आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नुनियाडीह और आसपास के गांवों में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि रात में इलाके में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती और पुलिस गश्त भी कम होती है, जिसकी वजह से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायत सचिव जैसे सरकारी अधिकारी का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।