ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब

Bihar Crime News: मुंगेर के रानी सती मंदिर में देर रात चोरों ने भगवान की प्रतिमाओं से चांदी के मुकुट, तीर-धनुष और छत्र चुराकर इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस अब सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

06-Mar-2026 01:03 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में रानी सती मंदिर को निशाना बनाकर चोरों ने चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। यह घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। चोर मंदिर परिसर में घुसकर भगवान की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट, तीर-धनुष और छत्र लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए आभूषणों का कुल वजन लगभग एक से सवा किलो है और इनकी कीमत तीन से चार लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।


मामला मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर परिसर का है। जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के साइड में बने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और राम-जानकी मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की प्रतिमाओं पर लगे तीन चांदी के मुकुट, दो चांदी के तीर और दो धनुष चोरी कर लिए। इसके अलावा खाटू श्याम बाबा मंदिर से एक चांदी का छत्र और रानी सती दादी मंदिर से भी एक चांदी का छत्र चोर अपने साथ ले गए।


स्थानीय सौरभ कुमार सिंघानिया ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें फोन आया कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और मंदिर में चढ़ाए गए आभूषण गायब हैं। यह सुनते ही वे आनन-फानन में मंदिर पहुंचे और स्थिति देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार चोरी किए गए चांदी के आभूषणों का कुल वजन लगभग एक से सवा किलो है और कीमत तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उन्हें जल्द पकड़ने में मदद मिल सके।


मंदिर समिति के सदस्य रौनक सिंघानिया ने स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह के चांदी के आभूषण बेचने आए तो इसकी तुरंत सूचना मंदिर समिति या पुलिस को दी जाए।


इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई और इलाके में चिंता का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा चुकी है और चोरी की वारदात से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।