कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
20-Dec-2025 06:50 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक धूर्त देवर ने अपनी ही भाभी को धोखे में रखकर बड़ा कांड कर दिया। आरोपी ने भाभी के बैंक खाते से 32 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए। मामले का खुलासा होने पर आरोपी देवर घर से फरार हो गया। महिला अब न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची है।
दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है। दुबई में काम करने वाले संतोष सिंह की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी अपने देवर राहुल कुमार और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। वर्ष 2022 में जमीन बिक्री और विदेश में काम कर रहे पति द्वारा भेजी गई रकम करीब 32 लाख 50 हजार रुपये गुड़िया देवी के बैंक खाते में जमा थी।
इस बात की जानकारी देवर राहुल कुमार को भी थी। इसी का फायदा उठाते हुए राहुल ने भाभी के खाते का यूपीआई अपने मोबाइल से बनाकर उसे हैंडल करना शुरू कर दिया, जिसकी भनक गुड़िया देवी को नहीं लगी। आरोप है कि राहुल ने कई बार यूपीआई के जरिए खाते से पूरी रकम निकाल ली। करीब एक माह पहले जब गुड़िया देवी को इस धोखाधड़ी का पता चला, तो उसने देवर से पैसे लौटाने की मांग की।
राहुल हर बार टालमटोल करता रहा। बताया जा रहा है कि जब भैया-भाभी ने दबाव बढ़ाया, तो आरोपी देवर बिना किसी को बताए अपना सारा सामान लेकर फरार हो गया। इसके बाद गुड़िया देवी ने मामले की शिकायत साइबर थाना मुंगेर में की, लेकिन मामला साइबर अपराध के दायरे में नहीं आने के कारण उन्हें तारापुर थाना भेज दिया गया।