बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
13-Jul-2025 02:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक थानेदार का ऑडियो सोशल मीडिया पर वारल होने के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वायर हो रहे ऑडियो में थानाध्यक्ष ने अपने ही दारोगा को भद्दी-भद्दी गाली दे रहा है। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल, पूरा मामला जिला मुख्यालय से सटे बंजरिया थाना का है, जहां तैनात थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने अपने ही थाने में तैनात एएसआई राजकुमार राम को पिटाई कर हाजत में बंद करने की धमकी देने लगे। इस दौरान थानेदार ने दारोगा को गंदी गंदी गाली दी और उनके पिता के खिलाफ गंदी भाषा का प्रयोग किया है।
पिछले 25 जून को थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने अपने एएसआई राजकुमार राम के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक रिपोर्ट भेजा था कि ये अपने ड्यूटी से तीन घंटे लेट पहुंचे हैं, जिसके आलोक में एएसआई को निलंबित कर दिया गया। बाद में एएसआई को निलंबन मुक्त कर दिया गया।
एएसआई अपने खिलाफ हुए रिपोर्ट का कॉपी लेने थाना के सिरिस्ता में पहुंचे, बस इसी खुन्नस में थानाध्यक्ष ने एएसआई राजकुमार राम को फोन पर गाली देना शुरू कर दिया। ऐसे में पीड़ित एएसआई राजकुमार राम का कहना है कि अगर मेरी ही गलती थी तो केवल मुझे ही कुछ कहते इसमें मेरे पिता का क्या कुसूर है कि उनके बारे में भला बुरा कहा गया है।
इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे मामला की सर्किल इंस्पेक्टर से कराई जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध करवाई की जाएगी। फिलहाल थानेदार और दारोगा के बीच गाली गलौज का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी