खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
11-Aug-2025 02:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीत गए हैं लेकिन शराब के शौकीन लोग शराब के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आम लोगों की कौन कहे, सरकारी अधिकारी ही शराबबंदी की हवा निकालने में लगे हुए हैं। छपरा में पुलिस ने केंद्र सरकार के अधिकारी को पांच लोगों के साथ शराब पार्टी करते गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस ने एक केंद्रीय कर्मी समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है। सभी एफसीआई के गोदाम में शराब पार्टी कर रहे थे, तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर शाम एफसीआई के गोदाम में शराब पार्टी चल रही थी। इस शराब पार्टी में एफसीआई के सहायक महाप्रबंधक भी मौजूद थे।
जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर शराब पार्टी में मौजूद लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने सहायक महाप्रबंधक समेत पांच लोगों को धर दबोचा। सभी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सदर अस्पताल ले गई जहां जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।