वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर
17-Mar-2023 08:58 PM
By First Bihar
DELHI: बिहार के अपने गांव से दिल्ली कमाने गया व्यक्ति ऐसा कारनामा कर रहा था, जिसे देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. वह एनसीआर में रहकर अपने घर में नकली नोट छाप रहा था. वह लंबे अर्से से इस कारोबार में लगा था. आखिरकार पुलिस को कुछ गड़बड़ी की खबर मिली तो उसके घर छापेमारी की गयी. वहां का हाल देख कर पुलिस भी हैरान रह गयी. पुलिस पता कर रही है कि उस व्यक्ति के तार क्या आतंकी संगठन से भी जुडे हैं.
एनसीआर की ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले को पकड़ा है. ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. उसने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से नकली नोट बरामद हुआ है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर की बादलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली नोट छापने और इसे बाजार में चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 32 हजार रुपये के नकली नोट के साथ साथ नकली नोट छापने की मशीन, कंप्यूटर, रंगीन प्रिंटर, कागज भी बरामद किया गया है.
बिहार से जाकर दिल्ली में छाप रहा था नकली नोट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल रकीब है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. बिहार का रहने वाला है अब्दुल रकीब के बारे में पुलिस को एक सूचना मिली थी कि वह बाजार में नकली नोट चला रहा है. इस खबर के बाद पुलिस ने अब्दुल रकीब नामक एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से करीब 32 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किये गये. मूल रूप से बिहार का रहने वाला अब्दुल रकीब दिल्ली के गाजीपुर में रह रहा था. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह काफी समय से गौतमबुद्ध नगर समेत आस-पास के बाजारों में नकली नोट चला रहा था.
आतंकियों से तार जुडे होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक रकीब से हुई पूछताछ के बाद दिल्ली के गाजीपुर में उसके घर में छापेमारी की गयी. वहां नोट छापने की मशीन से लेकर कागज बरामद किया गया. वह किराये के घर में रहकर नकली नोट छापता था. गिरफ्तार आरोपी से उत्तर प्रदेश की एटीएस और दूसरी एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के तार देशविरोधी ताकतों से जुड़े हैं या नहीं.