पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
13-Jun-2025 01:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गोपालगंज में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप की है।
सिधवलिया सदर एसडीपीओ 2 राजेश कुमार ने बताया कि बगीचे में एक पेड़ पर लटका हुआ लगभग 40 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को प्राथमिकता दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग इस अज्ञात युवक की पहचान के लिए चिंतित हैं। पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका जताई है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज