ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

Bihar Crime News: बिहार में छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर मारपीट, इलाज के दौरान घायल युवती की मौत; परिजनों ने थाने पर किया बवाल

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में छेड़खानी का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने थाने पर शव रखकर प्रदर्शन किया, पुलिस जांच में जुटी है।

16-Jan-2026 01:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के मौजे खजुरी गांव में दो सप्ताह पहले दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में एक पक्ष की एक किशोरी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान घायल किशोरी की मौत हो गई।


किशोरी की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसके शव को कुचायकोट थाना के मुख्य गेट पर रख दिया और जमकर हंगामा मचाया। नाराज परिजन आरोपियों पर शख्त कार्रवाई करने की मांग किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अपस्ताल भेजकर मामले की तहलकीत शुरू कर दी है।


परिजनों का आरोप है कि पिछले 1 जनवरी को मौजे खजुरी गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी रागनी कुमारी खेत में साग तोड़ने गई थी। इसी दौरान गांव के ही राजकुमार उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद रागिनी ने विरोध किया और अपने घर के लोगो को उसके बारे में जानकारी दी। 


सूचना के बाद परिजन आरोपी के घर पहुंच कर शिकायत की लेकिन आरोपी राजकुमार और उसके परिवार मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों के पक्षों के बीच मारपीट हुई।इस मारपीट में रागिनी और उसकी मां भाई और पिता बुरी तरह घायल हों गए।


जिसमें रागिनी की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि उसकी मां का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। बहराहाल कुचायकोट पुलिस रागनी का शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। उधर, परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज