ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / लड़की का पीछा कर रहा था मौलवी, विरोध किया तो धारदार कुल्हाड़ी से...

लड़की का पीछा कर रहा था मौलवी, विरोध किया तो धारदार कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

बिहार के गोपालगंज में एक मौलवी ने लड़की का पीछा किया और जब उसने विरोध किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाने पहुंची उसकी बहन को भी नहीं छोड़ा। दोनों बहनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही लोगों ने मौलवी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

23-Jan-2025 04:54 PM

By First Bihar

gopalganj crime news: गोपालगंज में मौलवी की करतूत सामने आई है। बच्चों को कोचिंग पढ़ाने वाले मौलवी ने एक छात्रा का पीछा किया जब छात्रा के विरोध किया तब मौलवी ने धारदार कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी। उसे बचाने गयी उसकी बहन पर भी मौलवी ने हमला कर दिया। दोनों बहनों को इलाज के लिए बैकुंठपुर पीएचसी मे भर्ती कराया गया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा की है। जहां मौलवी की करतूत से लोग काफी गुस्से में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है दिघवा गांव की दो छात्राएं साईकिल से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक मौलवी साकिब राजा उसका बाइक से पीछा करने लगा। छात्रा ने देखा कि मौलवी उसका पीछा कर रहा है तब उसने पूछा कि वो ऐसा क्यों कर रहे है? जब छात्रा ने मौलवी का विरोध किया तब मौलवी ने बाइक रोककर धारदार हथियार से छात्रा पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब उसे बचाने के लिए उसकी बहन पहुंची तब मौलवी ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 


दोनों घायल बहनों की हालत देख स्थानीय लोग मौलवी को पकड़ने के लिए दौड़े और आखिकर उसे दबोच लिया गया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हिरासत में लिये गये  मौलवी की पहचान पूर्णिया निवासी साकिब राजा के रुप में हुई है। इस संबंध में सिधवलिया एसडीपीओ अभय कुमार रंजन ने बताया कि साकिब राजा मौलवी है जो छात्राओं को कोचिंग पढ़ाते हैं। उन्होंने आज एक छात्रा पर हमला किया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बहनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट