Bihar News: बिहार एक्साइज के एक एएसआई ने नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम किया. आरोप है कि उक्त एएसआई ने झारखंड के आदित्यपुर में बुलाकर कुकृत्य किया है. पीड़िता के बयान पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने 24 अक्टूबर को ही गया में पदस्थापित उक्त एक्साइज कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
नाबालिग बच्ची जो बंगाल की रहने वाली है,स्थायी पता बांका जिला है. पीड़िता ने झारखंड राज्य के आदित्यपुर थाने में केस दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि गया में पदस्थापित एक्साइज एएसआई अरविंद सिंह द्वारा हमें टाटानगर बुलाया गया. मैं पिता के साथ गई. वहां खाने में बिरयानी मंगाई गई. मेरे पिता ने बिरयानी खाई. इसके बाद उन्हें नींद आने लगी. हमने उनको जगाया और हमलोग कोल्ड कॉफी पी. इसके बाद वे फिर से सो गए। इसके बाद उत्पाद के एएसआई अरविंद सिंह ने हमें झांसा देकर बगल में बुलाया और लाइट बंद कर दिया. इसके बाद वो जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. उसने जबरदस्ती बैड टच करते हुए गोद में बिठा लिया. साथ ही प्राइवेट पार्ट को टच करने लगा. हमने जब विरोध किया तो वह पैसों का लालच देने लगा. जैसे ही मेरे पिता जी जागे वो बाथरूम में घुस गया. यह घटना आदित्यपुर के एक निजी अपार्टमेंट के फ्लैट सं-303 में हुई.
पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि उक्त अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जाए. वो खुद को पिता समान बताया और उसने ऐसा कृत्य किया. पीड़िता के आवेदन पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने गया में पदस्थापित एक्साइज के आरोपी एएसआई अरविंद सिंह के खिलाफ केस सं-300/26 दर्ज किया है. एक्साइज एएसआई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. झारखंड पुलिस मामले की जांच में जुटी है.