Bihar Education News: शिक्षक से वसूली कराने वाली एक महिला अधिकारी को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. निगरानी ब्यूरो ने बीईओ के बदले रिश्वत लेने वाले शिक्षक को गिरफ्तार किया था. तब से आरोपी महिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फरार चल रही थी. निगरानी ब्यूरो द्वारा केस दर्ज करने और नालंदा डीईओ की रिपोर्ट के बाद तीन-तीन प्रखंड का जिम्मा संभाल रही महिला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को अब सस्पेंड किया गया है. शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन मनोरंजन कुमार ने 9 अप्रैल 2026 को यह आदेश जारी किया है.
निगरानी ब्यूरो ने 16 मार्च 2026 को कांड संख्या 19/ 2026 दर्ज किया था. इस केस के अप्राथमिक अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा संसाधन शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र चंडी को 17000 रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया था .यह गिरफ्तारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंडी के कार्यालय कक्ष की गई थी. आरोपी ने शिकायत दर्ज कराया था कि पुष्पा कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंडी के द्वारा रिश्वत की मांग की गई है.
प्रखंड शिक्षा प्राधिकारी पुष्पा कुमारी द्वारा रिश्वत की राशि स्वयं न लेकर मनोज कुमार वर्मा शिक्षक को देने को कहा था. इसके बाद निगरानी ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. तब से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी फरार चल रही थी. इस आरोप में शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.ये एक साथ तीन प्रखंड चंडी, थरथरी और बेन के प्रभार में थी