Bihar News: बिहार सरकार ने रिश्वतखोर भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा को सस्पेंड कर दिया है. निगरानी ब्यूरो ने रिश्वत में दो लाख रू और वाशिंग मशीन लेते  रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. महिला अधिकारी को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया. इसके बाद आज सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है.

 निगरानी ब्यूरो ने रोसड़ा के तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता कंचन कुमारी झा के खिलाफ 25 अगस्त 2026 को कांड संख्या 103 दर्ज किया था. इसके बाद घर एवं दफ्तर की तलाशी ली गई .घर की तलाशी में 13 लाख 82000 नगद भी मिले थे. 

महिला भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा आवेदक मनोज कुमार से भूमि विवाद निराकरण वाद संख्या- 20/ 2026-27 में पक्ष में फैसला सुनाने के एवज में दो लाख रू एवं वाशिंग मशीन रिश्वत के रूप में ले रही थीं. शिकायत के बाद निगरानी ब्यूरो ने महिला डीसीएलआर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.