बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
01-Jul-2025 12:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा घटना मोतिहारी से सामने आई है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक से पांच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर कार सवार सीएसपी संचालक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना पिपरा थाना छेत्र के जमुनिया गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि पिपराकोठी निवासी अनिरुद्द कुमार सीएसपी संचालक हैं और मंगलवार की सुबह अपने घर से कार पर सवार होकर सीएसपी जमुनिया जा रहे थे। कार में लगभग पांच लाख रुपए, चेकबुक, लैपटॉप सबकुछ रखकर पिपरा थाना क्षेत्र के सीएसपी सेंटर पर जा रहे थे, तभी जमुनिया गांव की ओर से दो बाइक पर सवार कुछ अपराधियों ने उनके कार को घेर लिया।
बदमाशों ने कार के शीशे को तोड़ दिया और 5 लाख रुपए, साइन किया हुआ चेक, लैपटॉप समेत अन्य सामान लूट लिया। इस बीच सीएसपी संचालक अनुरुद्द ने अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिसमे अनुरुद्द के बांह में गोली लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
स्थानिय लोगों द्वारा घटना का जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम चानबीन में जुट गई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी