बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
15-Jul-2025 03:51 PM
By SONU
Bihar Crime News: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के पास से एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। युवक पिछले 12 जुलाई से ही घर से लापता था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक की पहचान समाय ढीवरी गांव निवासी रामचंद्र रविदास के 19 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बीते 12 जुलाई को नीतीश घर से निकला था और फिर दोबारा लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था।
मृतक के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि मेरा भाई 12 जुलाई को खाना खाकर घर से निकला था और आज चार दिनों के बाद उसका शव बरामद हुआ है। मृतक के भाई ने यह भी बताया कि मेरा भाई किसी लड़की से बात करता था। इसी के कारण हत्या की गई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना के द्वारा मृतक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि एक-एक बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।