ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल

वैशाली जिले के ईमादपुर मुंशी चौक पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर भूमि कब्जे के आरोप लगा रहे हैं।

Bihar Crime News

09-Dec-2025 12:13 PM

By Munna Khan

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिला के बलीगांव थाना क्षेत्र के ईमादपुर मुंशी चौक पर जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार इमादपुर गांव में पिछले कई दिनों से दो परिवार को बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद तब हिंसक झड़प में बदल गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। लाठी-डंडे से हुई इस मारपीट के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई ।


विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। एक पक्ष के चंद्रविजय राम ने बताया कि सन् 2000 मे उन्होंने जमीन खरीदी थी। और द्वितीय पक्ष के ईश्वर राम द्वारा उनके ज़मीन पर जबरदस्ती खेती की जा रही है।


वहीं, दूसरे पक्ष के भोला राम ने बताया कि वह अपने खेत में पानी पटा रहा था। इसी दौरान चंद्रविजय और उसके परिवार आया और बोला कि वह मेरा खेत है। इसका विरोध करने पर वो लोग भोला राम के साथ मारपीट करने लगे।


स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पातेपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।