चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
26-Jan-2025 10:22 PM
By First Bihar
patna crime news: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 3 युवकों को पकड़ा है। वही रेस्टोरेंट की मालकिन को भी गिरफ्तार किया गया है। रेस्टोरेंट से 4 लड़कियों का भी रेस्क्यू किया गया है।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर बाढ़ के एसबीआर चौक स्थित रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी थी। बाढ़ थानाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में अथमलगोला और पंडारक थाने की पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। जहां फैमिली रेस्टोरेंट के नाम पर देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। पुलिस जब छापेमारी करने पहुंची तो रेस्टोरेंट से 3 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। वही 4 लड़कियों का रेस्क्यू किया। साथ ही रेस्टोरेंट की मालकिन को गिरफ्तार किया गया। रेस्टोरेंट के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया। सभी को पुलिस थाने पर लेकर पहुंची जहां सभी से पूछताछ की गई। रौशनी रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी।
पुलिस की गाड़ी देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को किसी तरह पुलिस ने वहां से हटाया जिसके बाद सभी को गाड़ी में बिठाया गया और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में रौशनी रेस्टोरेंट को सील किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि रौशनी फैमिली रेस्टोरेंट में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था इस बात की गुप्त सूचना किसी ने पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के इस धंधे का खुलासा किया।