बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
17-Sep-2025 01:02 PM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार से सहरसा में एक बार फिर से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाने के लॉकअप में बंद तीन अपराधी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार हुए अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
दरअसल, थाना सिरिस्ता के खिड़की का रॉड तोड़कर चोरी की बाइक साथ गिरफ्तार कर थाना पर लाये गए तीन अपराधी भाग निकले। मामला कनरिया थाना का है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस वरीय अधिकारियों को देने के बाद थाना सिरिस्ता से फरार युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
तीनों अपराधियों की पहचान कुणाल कुमार उर्फ कृष्णा कुमार, सुधांशु कुमार और अनंत कुमार के रूप में हुई है। तीनों सलखुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों सिरिस्ता थाने की पिछले खिड़की का रॉड तोड़कर भाग गए। थाना में हाजत की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण गिरफ्तार कर लाये गये तीनों अभियुक्तों को थाना सिरिस्ता में बैठाया गया था। निगरानी के लिए चौकिदार को पहरा पर तैनात किया गया था। मामले में कनरिया थाना के दारोगा अनिल प्रसाद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
बीते 13 सितंबर को संध्या गश्ती के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लाया गया था। गिरफ्तार कर लाये गये सलखुआ थाना क्षेत्र के चौराही निवासी कुणाल कुमार उर्फ कृष्णा कुमार, सुधांशु कुमार व अनन्त कुमार के खिलाफ कांड संख्या 60/25 दर्ज किया गया। कनरिया थाना में हाजत नहीं रहने के कारण थाना सिरिस्ता में ही चौकीदार मनीष कुमार के निगरानी में बिठाया गया था।
चौकीदार के द्वारा 14 सितंबर को समय करीब 3:30 बजे सूचना दिया गया कि गिरफ्तार तीनों प्राथमिकी अभियुक्त थाना सिरिस्ता के अन्दर पीछे वाले खिड़की का रॉड तोड़कर भाग गया है। घटना की जानकारी कनरिया थानाध्यक्ष को दिया गया। मामले में पुलिस पदाधिकारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है और फरार तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। जिले के विभिन्न थाना से पहले भी अपराधी फरार हो चुका है। कनरिया थाना की स्थिति काफी जर्जर होने के कारण अपराधियों के भागने की घटना हो चुकी है।