ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले में भूमि विवाद सुलझाने गई डायल 112 की पुलिस टीम पर चांय गांव में हमला हुआ। लाठी-डंडों से किए गए हमले में पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने 6 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

14-Aug-2025 06:16 PM

By Dheeraj Kumar

Bihar Crime News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। चांय गांव में पीसीसी सड़क पर जबरदस्ती घेराबंदी की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।


घटना की जानकारी देते हुए झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी रामराज प्रसाद गश्त पर थे। उन्हें सरकारी टैब पर सूचना मिली कि चांय गांव में पीसीसी सड़क पर अवैध घेराबंदी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।


मौके पर पहुंचने पर मोहम्मद एकराम मियां, नासिर अंसारी, मोहम्मद कमरुद्दीन मियां, सहाना खातून, एहसान मियां, शमशेर मियां और करीब 12 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया। पुलिस पदाधिकारी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।


घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी रामराज प्रसाद के बयान पर झाझा थाने में 6 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।