खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2025 02:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले से एक गंभीर घटना सामने आई है। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पेट्रोल पंप के पास सलहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने चुनावी रंजिश के कारण अपने ही गांव के युवक सुमित कुमार सिंह को जानबूझकर कार से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद, मुन्ना सिंह और उनके भाई ने गाड़ी से उतरकर घायल सुमित को बेरहमी से लात-घूंसे से पीटा। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल युवक गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी सुमित कुमार सिंह है। फिलहाल अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत है। पीड़ित ने घटना को लेकर गोविंदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।
सुमित ने बताया कि तीन महीने पहले ही उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए एसडीएम कोर्ट, अरेराज में आरोपी पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ लिखित सूचना दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी