पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
19-Jun-2025 09:55 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: सहरसा के चांदनी चौक स्थित पुलिस क्लब के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
घटना नगर निगम के वार्ड 34 में हुई, जहां पुलिस क्लब के समीप अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी-2 प्रभारी सनोज वर्मा, पुलिस पदाधिकारी बजरंगी कुमार, खुशबू कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष प्रतीत होती है और उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। युवक के कपड़ों और वेशभूषा से वह मजदूर प्रतीत होता है।
पुलिस ने हत्या के साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया है, जो घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
रितेश की रिपोर्ट