ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Home / crime / Bihar Crime News: महिला यात्री से मंगलसूत्र छीन भाग रहे तीन उचक्के गिरफ्तार,...

Bihar Crime News: महिला यात्री से मंगलसूत्र छीन भाग रहे तीन उचक्के गिरफ्तार, तलाशी लेने पर हैरान रह गई RPF

Bihar Crime News: बेगूसराय में लखमीनिया रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री से मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे झपटमार युवकों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों ट्रेन या प्लेटफोर्म पर भीड़ देख लोगों को लूटने का काम किया करते थे।

26-Apr-2025 05:54 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: 25 अप्रैल की शाम 7:30 बजे आरपीएफ बेगूसराय की टीम लखमीनिया स्टेशन पहुंचकर आपराधिक निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 2 के पूर्वी छोर पर इन्हें तीन संदिग्ध युवक दिखे। इन तीनों युवकों को पकड़ा गया और पूछताछ करने पर तीनों युवकों ने महिला यात्री से मंगलसूत्र झपटकर भागने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की जिसके बाद इनकी तलाशी ली गई। 


गिरफ्तार युवकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया ऊपरी टोला वार्ड-11 के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद महफूज, वार्ड-6 के रहने वाले मोहम्मद अकबर के 20 वर्षीय पुत्र अखलाक एवं खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी वार्ड-13 के रहने वाले मोहम्मद नईम के 22 वर्षीय पुत्र अहमद के रूप में हुई है।


इस मामले में बेगूसराय रेल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोसी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18626 डाउन से उतरे महिला यात्री से मंगलसूत्र झपटकर भगाने के आरोप में तीनों युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तलाशी ली गई तो मो. महफूज के कब्जे से एक VIVO कंपनी का स्मार्टफोन, मो. अखलाख के कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, जिसमें मूंगा लगा हुआ था, बरामद किया गया।


वहीं, मो. अहमद के पास से भी एक सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों ने अपना-अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हम लोग ट्रेन की भीड़ में यात्रियों से चोरी व लूटपाट किया करते हैं। बताते चलें कि आए दिन ऐसे युवकों की संख्या बढ़ती जा रही है जो धन जुटाने के लिए कमाने और मेहनत करने की बजाय गलत रास्तों पर जाकर आसानी से अमीर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन इसका अंजाम अक्सर बुरा ही होता है। 


घटना में शामिल तीनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जीआरपी थाना बेगूसराय में कांड संख्या 30/25 , बीएनएस एक्ट के तहत U/S 305 (b), 317(5) में दर्ज कराया गया है। बता दें कि इन युवकों से बरामद संपत्ति का अनुमानित मूल्य 165,000/- है। वहीं, मामला दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद इन युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।