सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
29-Apr-2025 06:53 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां, कलयुगी बेटों ने अपनी मां को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. केवल यही नहीं जब इस दौरान उन्हें रोकने व समझाने के लिए बहन और जीजा आए तो इन लोगों ने उन्हें भी पीटा. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
यह पूरा मामला मुंगेर जिले के अंतर्गत आने वाले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर का है. मंगलवार को 60 वर्षीय विधवा मेहरून निसा को उसके ही दो बेटों के द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिसमें उनका सिर फूट गया. इसके बाद स्थानीय लोग के द्वारा पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना के बाद जब घायल की बेटी सुल्ताना और उसके पति मो. इरफान, जो बगल के ही मोहल्ले में रहते हैं, सूचना मिलने पर अपने भाइयों को समझाने उसके घर पहुंची तो आरोपी अफरोज और आमिर ने उन दोनों के साथ भी जमकर मारपीट की. जिससे सुल्ताना बेहोश हो गई और फिर उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
घायल सुल्ताना ने बताया कि “दोनों भाई मां मेहरून निसा को घर से निकालने के लिए हमेशा दवाब बनाया करते थे. इसे लेकर लगातार मां के साथ उनके बेटों और बहुओं के द्वारा मारपीट की जाती थी. बीती रात भी यही हुआ और आज फिर मां का सिर फोड़ दिया गया. जिसके बाद वह अधमरी हो गईं. जब हम लोग उन्हें समझाने गए तो मेरे व मेरे पति के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आश्वासन दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इम्तियाज खान की रिपोर्ट